पुलिस मॉडल स्कूल, रोशनाबाद को आधुनिकता से तालमेल बिठाने हेतु सार्थक प्रयास करते एसएसपी हरिद्वार

हरिद्वार
दिनांक- 21.11.2023

 

 

जनपद में अपने आगमन के साथ ही पुलिस कप्तान द्वारा कानूनी कार्रवाई के अतिरिक्त पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों की शिक्षा के उच्चीकरण की तरफ भी ध्यान दिया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 21.11.2023 को एस.एस.पी. प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल (P.M.S.) में एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल व सीओ सदर स्वप्निल मुयाल की उपस्थिति में स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन किया गया।

V-GUARD Industry Limited भगवानपुर के सहयोग से स्थापित की जा रही स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से पुलिस माडर्न स्कूल रोशनाबाद में पढ़ रहे पुलिस परिवार के बच्चों एवं अन्य छात्र-छात्राओं को उच्च तकनीकी विशेषताओं के साथ शिक्षा सुविधाएं प्राप्त हो पाएंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वी-गार्ड इंडस्ट्री के जीएम/प्लांट हेड श्री विनय कुमार पांडे, डीजीएम/प्लांट हेड श्री नीरज वाजपेयी, एचआर/कम्प्लाइंस श्री अनुराग श्रीवास्तव, डिप्टी मैनेजर श्री अभिषेक कुमार तथा पीएमएस की प्रधानाचार्या ममता तोमर भी मौजूद रहे।

Related Posts

बीकॉम (ऑनर्स) षष्टम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीकॉम (ऑनर्स) षष्ट्म सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीकॉम (ऑनर्स) षष्ट्म सेमेस्टर…

तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले

  देहरादून, 8 अगस्त 2026 प्रदेशभर के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहु राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *