मां की डांट से नाराज होकर घर गई नाबालिक को हरिद्वार पुलिस ने रायवाला से किया सकुशल बरामद

हरिद्वार
दिनांक 14/11/23

 

दिनांक 11/11/2023 को अलका पत्नी अनुज निवासी केशव नगर सोसायटी रोड लक्सर द्वारा कोतवाली लक्सर पर सूचना दी की उनकी नाबालिग बेटी उम्र 14 वर्ष को घर पर छोड़कर बाजार गई थी, जब वापस आई तो उनकी बेटी घर पर मौजूद नहीं मिली, काफी खोजने के बाद भी नहीं मिल रही है। जिस संबंध में कोतवाली लस्कर पर मुकदमा अपराध सख्या 951/23 धारा 365 आईपीएस दर्ज किया गया।

नाबालिक की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा D.C.R.B. व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मध्यम से प्रसार प्रचार किया तथा थाना स्तर पर अपर्हता/गुमशुदा की तलाश हेतु सुरागराशि पतारसी कर आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाकर सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 13.11.2023 को पुलिस टीम द्वारा उक्त नाबालिग बालिका को रायवाला बाजार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपर्द किया गया।

*पुलिस टीम*
1- SHO लक्सर राजीव रौथांण
2- उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
3- कान0 किशोर
4- कानि0 सतपाल
5 _ मा0का0 ऋतु

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *