मा0 राष्ट्रपति भारत श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सुगम व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

देहरादून दिनांक 04 नवम्बर  2023  , मा0 राष्ट्रपति भारत श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कार्यक्रम स्थल पुलिस लाईन रेसकोर्स ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने आवागमन रूट का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सुगम व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्था, साफ सफाई, प्रोटोकॉल के अनुसार सीटिंग व्यवस्था बनाने एवं कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्था को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माननीय राष्ट्रपति के आवागम रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की जाने वाली सम्पूर्ण व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साज सज्जा,रंगरोगन सौंदर्यीकरण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश पंवार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहित संबंधित विभागों एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *