खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा-खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून-प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में खेल महाकुम्भ-2023 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के अन्त तक पूर्ण किया जायेगा जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 के स्थान चयन, मुख्य अतिथि का निर्धारण तथा खेल महाकुम्भ-2023 में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में आगामी कुछ दिनों में होने वाली प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कर दी जायेगी।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, अभिनव कुमार, महानिदेशक, युवा कल्याण, जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण, धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *