एसडीआईएमटी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने लिया युवा महोत्सव में भाग

हरिद्वार 9 अक्टूबर 2023। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने युवा महोत्सव के कार्यक्रम में परेड ग्राउन्ड, देहरादून में भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ जयलक्ष्मी ने बताया कि युवाओं को देश विदेशों में रोजगार के अवर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य की धामी सरकार की ओर से आज 9 अक्टुबर को राजधानी देहरादून में कौशल विभाग की ओर से परेड मैदान मंे युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के जरिए रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहंुचाई जाएगी। साथ ही युवा अपनी योग्यता के आधार पर योजनाओं का चयन कर सकते है।
संस्थान की और उमेश कुमार एवं वर्षा वर्मा ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महोत्सव में जाने वाले विद्यार्थियों में अभिषेक चौहान, संजय पाण्डेय, मुकेश चन्द्रा, शुभम कर्णवाल, शशांक यादव, राहुल यादव, आशुतोष शर्मा, हर्ष कुमार, सोनू चौहान, आकाश मिश्रा सहित लगभग 40 छात्र-छात्राएं रही।

 

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *