श्री अवध बिहारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्यामपुर कांगड़ी में निःशुल्क सेवा

  हरिद्वार   -राज्य के प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर कांगड़ी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीवाला कांगड़ी मैं श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग के सौजन्य से निशुल्क आई जांच, औषधि वितरण कैंप लगाया गया है इस कैंप के माध्यम से लगभग 195 बाल – बालिकाओं ने अपनी आंखें चेक कराई उनको दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के डायरेक्टर सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि इस कैंप में बहुत सारे बच्चों की आंखें की नजर कमजोर एवं खराब पाई गई हैं उन बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरित किए जाएंगे एवं जिन बच्चों की आंखें खराब है उन बच्चों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। पंडित रामेश्वर गौड़ उपाध्यक्ष ने बताया कि यह हमारे ट्रस्ट का लगातार चलने वाला 6वां निशुल्क आई कैंप है जिसमें हम लगभग 1200 बच्चों की आंखों को चेक कर चुके हैं अभी यह निशुल्क आई कैंप 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा इन सभी कैंपों के माध्यम से जितने भी बच्चों की आंखें कमजोर पायी जाएंगी उन सभी बच्चों को चश्मे वितरित किए जाएंगे एवं जिन बच्चों की आंखें खराब मिलेंगे उन सभी बच्चों का श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीवाला निशुल्क आई कैंप का विप्रो के वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र सिंह नेगी, सौरव कुमार, पुनीत सिंह द्वारा निरीक्षण भी किया। ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव मेंबर अनुज सिंह के निर्देशन में कैंपों को सफल करने वाली टीम मैं ट्रस्ट के डॉ अजय, डॉक्टर रामजी, डायरेक्टर सुरेंद्र त्यागी, सुशील चौधरी, अनुज कुमार, नीतू वर्मा, आदित्य, राधिका, एवं दोनों स्कूलों के प्राचार्य अशोक जी सहित पूरे स्टाफ ने अपना सहयोग प्रदान किया।      

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *