अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने मीडिया सेंटर में वीवीआईपी, मीडिया व आमजन के प्रवेश को लेकर विचार विमर्श किया

 हरिद्वार समाचार-अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने महाकुम्भ की तैयारियों की व्यवस्थाओं की दृष्टि से आज चंडी टापू पर निर्मित हो रहे मीडिया सेंटर में वीवीआईपी, मीडिया व आमजन के प्रवेश को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि आनंद वन समाधि की ओर से वीवीआईपी, लालजी वाला से मीडिया व आमजन के लिए आवागमन की व्यवस्था रहेगी। वहीं चंडीघाट स्थित नमामि गंगे घाट की ओर से भी आमजन आवागमन कर सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया।
अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने आज मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वीवीआईपी गेट, जनरल एंट्री गेट, वीवीआईपी लाॅज, पार्किंग व्यवस्था, हैल्प डेस्क, सिक्योरिटी डेस्क, स्टूडियो, आॅफिस स्पेस, स्वागत कक्ष, स्वीस काॅटेज, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मीडिया सेंटर के कार्यों में और तेजी लाने तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरव पांडेय, नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव सहित विद्युत, पीडब्ल्यूडी तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *