ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 28 सितंबर 2023 को

हरिद्वार 27 सितंबर 2023! ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) की जनपद हरिद्वार इकाई के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 28 सितंबर 2023 दिन गुरुवार समय प्रातः 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक होटल फॉर्चून गंगा निकट आइ मार्ट हरिद्वार में आहूत किया गया है! स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गैबरियल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार मनीष दत्त एवं विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर क्रिस्टल वर्ल्ड ज्ञानेश अग्रवाल व समाजसेवी सनी कपूर होंगे! बताते चलें कि जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गबरियल की डेंगू को हराना है की मुहिम में जो मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) संबंध नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की जनपद हरिद्वार इकाई द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर अपना सहयोग प्रदान कर रही है! वही ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) संबंध नेशनल यूनियन
आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की जनपद हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महासचिव मनीष कागरान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन के सभी पत्रकार बंधु उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपनी- अपनी सहभागिता निभाएंगे!

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *