अलीपुर छात्रावास के छात्रों की मदद को आगे आए समाज सेवी ।

 

हरिद्वार-आज दिनांक 23 सितंबर को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में उप निर्देश श्री आकाश सारस्वत जी ने छात्रों को लोवर टीशर्ट वितरित किए । इस अवसर पर सारस्वत जी ने छात्रों और स्टाफ से बातचीत की । वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा बताया कि आज वितरित की जाने वाली ड्रेस अप निर्देशक श्री आकाश सारस्वत जी की प्रेरणा से और समाज सेवी श्री अमित चौहान (डारेक्टर, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल बहादराबाद) के सहयोग से छात्रावास के 100 छात्रों हेतु प्रदान की गई है । ये छात्रों के लिए सौभाग्य की बात है कि ड्रेस वितरण भी आकाश सारस्वत जी के हाथों से ही हुआ । अमित चौहान जी किसी कारण नही पहुंच पाए उन्होंने छात्रों के लिए शुभकामनाएं भेजी । वार्डन द्वारा इस नेक कार्य हेतु उप निर्देश महोदय व अमित चौहान का छात्रावास के छात्रों व समस्त स्टाफ की तरफ से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया गया । छात्र नई ड्रेस प्राप्त कर बहुत खुश नजर आए । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, लोकेश कुमार, चंद्रकिरण, हरिओम, मुकेश चन्द, रुस्तम, अंकित कुमार, राजेश कुमार सहित समस्त छात्र उपस्थित रहें।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *