जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सतीकुंड का निरीक्षण किया।

दिनांक: 22 सितम्बर,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी जी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से कनखल स्थित सतीकुण्ड का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी जी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह स्थान ऐतिहासिक है। इसका काफी महत्व है। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले सतीकुण्ड में एक गूल के माध्यम से पानी आता था, जिससे पूरा कुण्ड पानी से भरा रहता था, जिसमें चारों तरफ कमल खिले रहते थे, लेकिन बाद में वह गूल किसी वजह से बन्द हो गयी तथा इसका पानी का स्रोत बन्द हो गया।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि गूल सहित इस पूरे सतीकुण्ड का सर्वे करा लिया जाये तथा इसका सौन्दर्यीकरण इस प्रकार किया जाये कि सतीकुण्ड का पूरा इतिहास उसमें आ जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि इसमें लाइटिंग की इस तरह की व्यवस्था की जाये कि पूरा सतीकुण्ड फोकस हो तथा वह दूर से ही दिखाई दे। सतीकुण्ड का निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने निकट ही स्थित प्राचीन सती मन्दिर का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को दिशा-निदेश दिये।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, डिप्टी कलक्टर श्री मनीष सिंह, बीडीओ रूड़की श्री दीपक सेठ, डिजायइनर श्री रक्षित पाण्डे सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *