जनपद आगमन पर शुक्रवार की परेड़ में प्रातः पहुंचे एसएसपी हरिद्वार

हरिद्वार

आज दिनांक 22-09-2023 को शुक्रवार सैनिक परेड़ के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रातः 6.30 बजे परेड़ मैदान में पहुंचकर परेड़ की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड़ का निरीक्षण करते हुए लाईन में चल रही महिला आरटीसी के ट्रैनिंग का भौतिक रुप से निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षक स्टाफ को गहनता से ट्रेनिंग देने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात लाईन परिसर के क्वार्टर गार्द , स्टोर , परिवहन शाखा, मेस, सीपीसी केन्टीन एंव अन्य स्थान का भौतिक रुप से निरीक्षण करते हुए जिन स्थानों पर कमियां पायी गयी सम्बन्धित प्रभारियों को उचित दिशा निर्देश देकर तत्काल अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।

लाइन स्टोर कार्यालय में साफ सफाई एंव राजकीय सम्पत्ति को व्यवस्थित रुप से रखे जाने पर स्टोर प्रभारी अ0उ0नि0 ब्रिजमोहन भट्ट एंव आरक्षी राजू राणा को नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने हेतु कहा गया ।

क्षेत्राधिकारी लाईन एंव प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया गया कि लाईन परिसर में अनुशासन एंव समय का विशेष ध्यान रखा जाये,लाईन पुलिस का घर होता है जहां से सभी आदेश –निर्देशों का अधिनस्तों को पालन करवाया जाता है।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध अजय कगणपति/पुलिस अधीक्षक नगर स्वतन्त्र कुमार , पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर / समस्त क्षेत्राधिकारी/ समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एंव कार्यालय शाखाओं में नियुक्त समस्त अधिकारी एंव कर्मचारीगण नियुक्त रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *