संतों ने डीएम व एसएसपी को दिया श्रीचंद्र जयंती में शामिल होने लिए निमंत्रण पत्र

हरिद्वार, 18 सितम्बर। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संतों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मिलकर 22 सितम्बर को भगवान श्रीचंद्र महाराज की जयंती पर अखाड़े में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा। जिलाधिकारी को निमंत्रण पत्र सौंपने के दौरान कोठारी महंत राघवेंद्र दास महाराज एवं महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्र महाराज ने पूरे भारत का भ्रमण कर भ्रांतियों व कुरीतियों में फंसे समाज को जागृत किया और समरसता व एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि श्रीचंद्र महाराज दिव्य आध्यात्मिक विभूति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज का मागदर्शन करने और सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में समर्पित किया। महामंलेश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीचंद्र महाराज की जयंती पर प्रतिवर्ष अखाड़े में शोभायात्रा सहित कई धार्मिक व सेवा कार्यो का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी अखाड़ों के संत महापुरूषों सहित, अनेक गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल होते हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी संतों का स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की। जिलाधिकारी से मिलने वालो में महंत जयेंद्र मुनि, महंत गोविंददास, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, डा.जितेंद्र सिंह भी शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *