छात्र-छात्राआंे को दी स्वास्थ्य की जानकारी

कल्जीखाल। राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां दी गयी। पौड़ी केन्द्र से आई रेखा रावत ने किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि किशोर-किशोरियों को शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए लौह तत्व से युक्त खाना चाहिए। कार्यक्रम में भारत सरकार के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अलबेन्डाजोल की जानकारी भी दी। पेट में कीड़े न हो इसके लिए साफ सफाई रखने के बारे में बताया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बबलू कुमार, डॉ निशा चौहान, डॉ नीति शर्मा और डॉ नीलम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम मंे तानिया, हेमलता, हिमानी, सोनाली, रिया, वन्दना, सोनिका, शिवम, गौरव, सचिन, अक्षित आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *