नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन

हरिद्वार –

आज दिनांक 17 सितम्बर 2023 को ज्वालापुर पूर्व विधायक श्री सुरेश राठौर जी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर पहुंच कर छात्रावास के बालको के संग भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया
। इस अवसर पर राठौर जी ने छात्रों संग मोदी जी के चित्र के सामने केक काटा , और छात्रों को फल व फ्रूटी भी वितरित की । छात्रों में बहुत उत्साह दिखा और छात्रों ने मोदी जी के जीवन के बारे में भी जाना । वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा अतिथियों का बुके देकर व फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया । वार्डन द्वारा अतिथियों को छात्रावास व छात्रों के बारे में विस्तार से अवगत कराया । इस अवसर पर राजकुमार गुरु जी, भाजपा किसान मोर्चा के योगेश चौहान, मंडल अध्यक्ष अमित चंद, भाजपा नेता चंदन चौहान, सुखबीर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामवासी व छात्रावास स्टाफ से नितिन मल्होत्रा, लोकेश, संदीप, चंद्रकिरण, हरिओम, मुकेश, रुस्तम, अंकित, राजेश आदि उपस्थित रहे ।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *