श्री विनयशंकर पांडेय की माता जी की अस्थियां विधि विधान के साथ प्रवाहित की गई

दिनांक 15 सितम्बर,2023
हरिद्वार: श्री विनय शंकर पाण्डेय सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल मण्डल की माताजी श्रीमती अमरावती देवी पांडेय की अस्थियां शुक्रवार को वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गई।
उल्लेखनीय है कि श्री विनय शंकर पाण्डेय की माताजी श्रीमती अमरावती देवी पांडेय का 89 वर्ष की उम्र में प्रयागराज में विगत 10 सितंबर,2023 को देहांत हो गया था।
सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल मण्डल शुक्रवार को प्रयागराज से हरिद्वार पहुँचे, जहाँ उन्होंने वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ अपनी माता श्रीमती अमरावती देवी पांडेय की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की।
अस्थियां प्रवाहित करते समय उनके साथ उनकी पत्नी अपर जिला जज सहारनपुर श्रीमती अपर्णा पांडे और पुत्र श्री अविरल शंकर पांडे, पुत्री सुश्री विदुषी पांडे भी मौजूद थे।
इस मौके पर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, नवनियुक्त एसएसपी श्री प्रमेन्द्र डोभाल, वीसी एचआरडीए श्री अंशुल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी सहित कई पदाधिकारी एवं आला अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमती अमरावती देवी पांडेय का अस्थि विसर्जन विधि-विधान के साथ तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने कराया।
……………….

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *