शिव कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है-स्वामी कैलाशानंद गिरी

शिव आराधना से दूर होते हैं कष्ट-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 26 अगस्त। लोक कल्याण के लिए श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निंरजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का पूरे सावन माह चलने वाला विशेष अनुष्ठान 22वें दिन भी जारी रहा। विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का श्रंग्रार कर व पंचामृत से अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में भगवान शिव की उपासना एवं अभिषेक का विशेष महत्व है। स्वयं को शिव को समर्पित कर उनकी आराधना वाले भक्त के सभी कष्ट हर लेते हैं। शिव कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिव ही सत्य और सनातन हैं। शिव कृपा अनन्त है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को प्रकृति से विशेष लगाव है। इसलिए उनकी आराधना करने के साथ सभी को प्रकृति के संरक्षण संवर्द्धन में भी सहयेाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती के साथ भगवान शिव भी साक्षात रूप से विराजमान हैं। सच्चे हृदय से शिव शक्ति का स्मरण व आराधना करने वाले भक्त को उनकी कृपा अवश्य प्राप्त होती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने रविवार को बिहार के कैबिनेट मंत्री रूद्राभिषेक कर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा,आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे,स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *