भगवान शिव श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी शरण में आने वाले भक्त के जीवन की सभी कठिनाईयां और कष्ट दूर कर धन्य धान्य और सुख समृद्धि से परिपूर्ण कर देते हैं।स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 24 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव की आराधना करने से जीवन भवसागर से पार हो जाता है। श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए पूरे सावन चलने वाली शिव आराधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिव शाश्वत और सनातन हैं। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति भी शिव ही हैं। सभी को समान दृष्टि से देखने वाले शिव में ही समस्त संसार समाहित है। भगवान शिव श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी शरण में आने वाले भक्त के जीवन की सभी कठिनाईयां और कष्ट दूर कर धन्य धान्य और सुख समृद्धि से परिपूर्ण कर देते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त देवों में भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बिल्वपत्र, पुष्प, चन्दन, दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद आदि पंचामृत आदि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक उनका ध्यान और प्रार्थना करें। सच्चे मन से की गयी प्रार्थना भोलेनाथ अवश्य स्वीकार करते हैं और श्रद्धालु भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी अनुष्ठान में शामिल होंगी और राज्य की खुशहाली के लिए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में रूद्राभिषेक करेंगी। अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज भी अनुष्ठान में शामिल होंगे। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा,आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे,स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *