लद्दाख घटना में शहीद हुए जवानों के परिजनों को पत्र के माध्यम से भेजा जाएगा शोक पत्र – गणेश जोशी।

 

देहरादून, 21 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण निदेशालय में लद्दाख में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शहीद हुए भारतीय सेना के 09 बहादुर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभा में घटना में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह जवान देश की रक्षा के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। ड्यूटी के दौरान वे वीरगति प्राप्त की है। मंत्री ने कहा हर शहीद का सम्मान करना हर देशवासी का कर्तव्य है।
मंत्री ने कहा एक शोक संदेश सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से शहीदों के परिजनों भेजा जाएगा। उन्होंने कहा शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ पूरी भारत सरकार उनके साथ खड़ी है। मंत्री ने शहीदों के परिजनों को इस वियोग को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए जवान की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ भी कामना भी की।
    गौरतलब है कि बीते शनिवार को लद्दाख के लेह जिले के क्यारी शहर से 7 किमी दूर सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया था।भारतीय सेना के जवान सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे अचानक वाहन के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। वीरगति को प्राप्त करने वालों में एक जेसीओ (जूनयिर कमीशंड ऑफिसर) और बाकी 8 जवान हैं। वाहन में सेना के 10 जवान सवार थे। इस सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवान वीरगति को प्राप्त हुए तथा एक अन्य जवान घायल है जिसका उपचार चल रहा है।

इस अवसर पर मेजर जनरल सम्मी सबरवाल, ब्रिगेडियर अमृतलाल, निदेशक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, प्रबन्ध निदेशक उपनल, कर्नल एमएस जोधा, ले. कर्नल बीएस रावत, ले. कर्नल जेएस चंद उपस्थित रहे।

 

घटना में ये जवान हुए शहीद –

• हरियाणा से 03 जवान ( पलवल के मनमोहन सिंह, नूंह के तेजपाल सिंह और रोहतक के अंकित)
• हिमाचल से 01 जवान (शिमला के विजय कुमार )
• पंजाब से 02 जवान (सुन्दरनगर के रमेश लाल, फतेहगढ़ के तरणदीप सिंह)
• तेलंगाना से 01 जवान ( महबूबानगर के एन चन्द्रशेखर)
• मध्यप्रदेश से 01 जवान ( मोरेना के मोहिन्द्र सिंह शिकवार)
• महाराष्ट्र से 01 जवान (सतारा के भोते बैभव संपत)

Related Posts

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *