नशे के आगोश में आकर अपराध जगत में दाखिल 02 अभियुक्त आए गिरफ्त में

 

हरिद्वार –

दिनांक 14.08.2023 को गढ़मीरपुर रानीपुर निवासी गुलसनव्वर ने कोतवाली रानीपुर में शिकायत देकर बताया कि घर के बाहर से उसकी मो0सा0 स्प्लेण्डर प्लस किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली है। शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 358/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

मुकदमें से संबंधित वाहन व अभियुक्तों की तलाश में जुटी रानीपुर पुलिस द्वारा मैन्युअली पुलिसिंग व गुप्तचर तंत्र का प्रयोग करते हुए बड़ी सूझबूझ के साथ चैकिंग अभियान चलाकर सुमननगर क्षेत्र से दि० 15.08.2023 को अभियुक्त विशाल व अमित को चोरी गयी मोटर साईकिल के साथ दबोचा।

पड़ताल के दौरान अभियुक्तों के नशे के फेर में फंसने तथा इस शौक को पूरा करने के लिए साथ मिलकर दोपहिया वाहन चोरी करने की जानकारी मिली। अभियुक्तों की निशानदेही पर सुमननगर नदी किनारे झाडियों से अन्य 03 मोटर साईकिले व 01 स्कूटी बरामद करने में भी पुलिस टीम को सफलता मिली।

बरामद वाहनों में एक के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद में मुकदमा पंजीकृत है। शेष की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को माल के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त-

(1) विशाल पुत्र शरण दास निवासी अतमलपुर बौगला थाना बहादराबाद
(2) अमित S/O अमर पालR/O अतमलपुर बीगला थाना बहादराबाद

बरामद दोपहिया वाहन-
1- स्पलेन्डर प्लस – 01
2- इलेक्ट्रिक स्कूटी – 01
3- स्प्लेण्डर – 01
4- अपाचे TVS – 01
5. TVS SPORTS – 01

पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 रानीपुर नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2. उ0नि0 अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर)
3. हेड कास्टेबल कुन्दन सिंह राणा
4. कास्टेबल महेन्द्र तोमर
5. होमगार्ड ब्रहमपाल

Related Posts

गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

कनखल हरिद्वार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा…

बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

रानीपुर  हरिद्वार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *