जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति, राजकीय सेन्ट मैरीज चिकित्सालय मसूरी की बैठक

देहरादून – जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति, राजकीय सेन्ट मैरीज चिकित्सालय मसूरी की बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में  मरीजों एवं उनके तिमारदारों के लिए उचित व्यवस्थाएं के साथ ही चिकित्सालय में पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं/व्यवस्थाएं बनाने के भी निर्देश दिए।
 बैठक में समिति द्वारा चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था हेतु दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारी रखने तथा चिकित्सालय में धुलाई व्यवस्था हेतु रखे गए कार्मिक/धोबी के पारिश्रमिक में धनराशि बढ़ाने तथा चिकित्सालय में शल्य कक्ष, लेबर रूम एवं आईसीयू में 3 एयर काटेन तथा 3 एयर प्यूरी फायर लगाने की अनुमति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बढ़ाई जा रही व्यवस्था एवं उपकरण आदि के संबंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
          बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजकीय सेन्ट मैरीज चिकित्सालय मसूरी डॉ0 यतिन्द्र सिंह, उपकोषाधिकारी सुरेन्द्र दत्त थपलियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप ढौड़ियाल सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *