कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद

दिनांक : 13 अगस्त, 2023
हरिद्वार : जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से उनके आश्रम पहुंचकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने आशीर्वाद प्राप्त किया और आश्रम में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में भी भाग लिया।
इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि गणेश जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ग्राम विकास, कृषि विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न योजना के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को बहुत फायदा हो रहा है और सैनिक कल्याण मंत्री ने जिस तरह से सैन्यधाम के निर्माण में युद्ध स्तर पर कार्य किया है वह सराहनीय है
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद और सलाह हमें अपने कर्तव्य का बोध कराती है और उनके आशीर्वाद से हम विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *