मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 12 अगस्त। नेहरू युवा केंद्र देहरादून द्वारा ग्राम पंचायत पुरोहित वाला मे मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत आज पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत पुरोहित वाला के वीर शहीदों को स्मरण कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और  देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को याद किया गया। साथ ही वीर सपूतों के सम्मान में आजादी के 75 साल पूरे होने के गौरवमयी उपलब्धि पर ग्रामीणों द्वारा वसुधा वंदन अमृत वाटिका निर्मित कर 75 स्थानीय प्रजातियों के अनेक पौधों का रोपण कर पर्यवारण संरक्षण एवं संवर्धन का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर उत्तराखंड वासी आगे आकर अपनी सहभागीता निभा रहा है। इस दौरान मंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान में अधिक से अधिक संख्या में बढ़चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी आव्हान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शहीदों के परिजन और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *