चमोली ग्लेश्यिर टूटने की घटना के मद्देनजर जनपद में अलर्ट जारी कर दिया है। नदी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को नजदीकी चिन्हित आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जा रह है-जिलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी रविशंकर ने चमोली ग्लेश्यिर टूटने की घटना के मद्देनजर जनपद में अलर्ट जारी कर दिया है। नदी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को नजदीकी चिन्हित आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जा रह है। स्नान घाटों पर भी श्रद्धालुओं को सूचित कर दिया गया है। कुम्भ मेला के लिए नदी किनारे काम कर रहे मजदूरो को आगाह कर खाली करने के निर्देश दे दिये गये हैं।
इसके अतिरिक्त जनपद का इंसिडेंट रिस्पाॅस सिस्टम एक्टिव हो गया है जनपद की सभी बाढ़ चैकियों को भी सक्रिय कर लिया गया है।
सिस्टम की सजगता के साथ रिस्पाॅस टाइम भी नोट किया जा रहा है कि सिस्टम कितनी तेजी से लोगों की सुरक्षा के लिए रिस्पाॅस कर रहा है। सभी हालातों पर निगरानी निरंतर रखी जा रही है।
लोगों से झूठी अफवाह न फेलाने व भय का वातावरण न बनाने की अपील की जाती है

Related Posts

किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों…

मौका मिलते ही घर के अंदर से कर देते थे मोबाइल चोरी

     हरिद्वार–   दिनांक 8.12.2022 को थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-637/2022 धारा 380,411,34 भा.द.वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पदम सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 घास मण्डी कोत ज्वालापुर हरिद्वार उम्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *