मॉक ड्रिल के दौरान रेल दुर्घटना के बाद कोच में फंसे यात्रियों को सकुशल बाहर निकालने और घायल यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया

 हरिद्वार समाचार-आज  NDRF, RPF, वन विभाग, स्वास्थ विभाग रेलवेज, अग्निशमन रेलवेज, इंजीनियरिंग विभाग रेलवेज के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर श्री मान सिंह ADRM (ऑपरेशन) रेलवेज की उपस्थिति में मॉक ड्रिल की गई। 
 
मॉक ड्रिल के दौरान रेल दुर्घटना के बाद कोच में फंसे यात्रियों को सकुशल बाहर निकालने और घायल यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया। 
 
मॉक ड्रिल में सम्मिलित सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा बेहतरीन तालमेल का उदाहरण पेश करते हुए कुशलतापूर्वक अपनी-अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। 
 
सम्पूर्ण मॉक ड्रिल का अभ्यास श्री आदित्य प्रताप सिंह, DC/GD NDRF के दिशा-निर्देशन में किया गया। मॉक ड्रिल में निरीक्षक श्री अखिलेश प्रताप, निरीक्षक श्री मयंक, उ0नि0 गौरव, उ0नि0 पवन, उ0नि0 ललित कुमार सहित रेलवेज के 18, RPF के 39, अग्निशमन के 07, जीआरपी के 15, वन विभाग के 04, स्वास्थ्य विभाग रेलवेज के 15, कमर्सिअल स्टाफ रेलवेज के 16, कैरिज और वैगन विभाग के 25, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के 10, सिग्नल और टेलिकॉम के 14, इलेक्ट्रिक के 04, कुल मिलाकर 143 पुरुष और 24 महिलाओँ सहित 167 अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा भाग लिया गया

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *