संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 ने स्वामी शिवानंद और स्वामी  दयानंद  से भेंट की

हरिद्वार समाचार-आज संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 के द्वारा कनखल स्थित मातृ सदन आश्रम जाकर स्वामी शिवानंद और स्वामी  दयानंद  से भेंट की गई। 
 
भेंट के दौरान आईजी कुम्भ के द्वारा स्वामी शिवानन्द  का कुशलक्षेम पूछा गया और आगामी कुम्भ मेला 2021 मे की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा की गई। स्वामी  शिवानन्द  के द्वारा  संजय गुंज्याल  के एन्टी माइनिंग स्क्वाड में प्रभारी रहने के दौरान अवैध खनन के विरुध की गई प्रभावी कार्यवाही को स्मरण करते हुए आगामी कुम्भ के सम्बंध में अपने अमूल्य सुझाव कुम्भ मेला पुलिस के उपस्थित अधिकारीगण को दिए। 
 
भेंट के दौरान  सुरजीत सिंह पंवार पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला 2021,  मुकेश ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक संचार कुम्भ मेला 2021,  प्रकाश देवली पुलिस उपाधीक्षक यातायात कुम्भ मेला,  कमल पंवार, पुलिस उपाधीक्षक लाइन कुम्भ मेला 2021,  वीरेंद्र डबराल पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय कुम्भ मेला 2021, आशीष भारद्वाज,  दीपक कुमार पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ मेला 2021 आदि मौजूद रहे

Related Posts

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *