तहसील से सहारनपुर चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्यों की मानक के अनरूप  डीपीआर तैयार करें-जिलाधिकारी

देहरादून – जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में आढ़त बाजार के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने एमडीडीए एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर डीपीआर तैयार करते हुए कार्य प्रारंभ करें। साथ ही निर्देशित किया कि तहसील से सहारनपुर चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्यों की मानक के अनरूप  डीपीआर तैयार करें। साथ ही निर्देशित किया कि तहसील चौक से सहारपुर चौक तक विद्युत पोल हटाने का कार्य करने के भी निर्देश दिए।  उन्होंने निर्देशित किया कि आढ़त बाजार हेतु चयनित भूमि पर सफाई व्यवस्था करवाकर ले आउट तैयार करें। साथ ही निर्माण कार्यों को तेजी से शुरू करने हेतु व्यक्तिगत रूप से आगे आकर कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आढ़त बाजार हेतु चयनित भूमि पर चार दीवारी के कार्यों को पूर्ण करें जिस पर अवगत कराया गया कि चार दीवारी हेतु टेण्डर प्रक्रिया हो गई है जिस पर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिलाधिकारी ने लोनिवि, एमडीडीए सहित संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, लोनिवि, एमडीडीए, राजस्व विभाग के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *