कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए कातिल प्रेमी तक पहुंचने में पुलिस टीम को मिली कामयाबी

सिड़कुल हरीद्वार

दिनांक 26.07.2023 को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों के बीच गड्डे में मिला अज्ञात युवती का कंकाल तमाम समाचार पत्रों में सुर्खियां बना था। कंकाल की पहचान न हो पाने पर पुलिस टीम ने आसपास के थानों से दर्ज की गई गुमशुदगियों का मिलान किया गया लेकिन डाटा मैच न होने के कारण शव की पहचान एक मुश्किल टास्क साबित हो रहा था।

दिनांक 30.07.2023 को रामप्रसाद पुत्र सलेखू हाल निवासी रावली महदूद द्वारा थाना सिड़कुल में जाकर अपनी पुत्री रवीना के दिनांक 11.07.2023 से लापता होने एवं आस पड़ोस व मुल पते कीरतपुर बिजनौर में तलाश करने के बाद भी न मिलने की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज करायी गई।

जांच में जुटी कोतवाली रानीपुर, थाना सिड़कुल व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मृतका के पुराने सिम की सीडीआर से सामने आए तमाम किरदारों से अनेक दौर की पूछताछ के पश्चात सिड़कुल की एक कम्पनी में बतौर सुपरवाईजर काम कर रहे मृतका के प्रेमी पुनीत निवासी धामपुर बिजनौर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे घटना का खुलासा हुआ। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा मृतका के विभिन्न पहचान पत्र भी बरामद किये गए।

*ये था हत्या का कारण-*

मृतका व अभियुक्त के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम सम्बन्ध थे किन्तु अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण परिजन दोनों के विवाह के लिए राजी नही थे। रिश्ता न हो पाने पर आरोपी पुनीत ने फरवरी माह में किसी अन्य युवती से शादी कर ली थी और मृतका रवीना की भी सगाई हो चुकी थी किन्तु शादी के बाद भी अभियुक्त पुनीत मृतका को कहीं और शादी करने से मना करते हुए प्रेम सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। दबाव से तंग आकर मृतका द्वारा पुराना सिम बदलने तथा नया सिम चलाने पर कथित प्रेमी ने तैश में आकर रवीना को दिनांक 11.07.2023 को सुनसान जगह पर ले गया और हत्या कर दी।

*पुलिस टीम कोतवाली रानीपुर-*

1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- व.उ.नि. नितिन चौहान
3- उ.नि. नंदकिशोर ग्वाड़ी
4- उ.नि. मनोज सिरोला
5- उ.नि. यशवीर नेगी
6- कां. दीप गौड़
7- कां. विवेक गुसांई
8- कां. रविन्द्र
9- कां. अजीतराज

*पुलिस टीम थाना सिड़कुल-*
1- थानाध्यक्ष नरेश राठौर
2- उ.नि. इन्दर सिंह गड़िया

*पुलिस टीम सीआईयू हरिद्वार-*
1- निरीक्षक विजय सिंह
2- उ.नि. पवन डिमरी
3- अ.उ.नि. सुन्दर
4- हे.का. पदम
5- कां. वसीम
6- कां. हरवीर
7- कां. उमेश

Related Posts

आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सनसनीखेज कार्रवाई

कलियर हरिद्वार दिनाक 10.04.26 को वादिया निवासी मुस्लिम नगर बक्सी का तालाब थाना जानकीपुरम लखनऊ उ0प्र0 हाल निवासी मुकर्बपुर कलियर जिला हरिद्वार ने थाने पर लिखित सूचना दी कि दिनांक…

आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

हरिद्वार लोगो को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओ के विरुद्ध के कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *