कल्जीखाल कॉलेज में नशे के खिलाफ अभियान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

कल्जीखाल। नशा मुक्त उत्तराखण्ड एवं ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल की एंटी ड्रग सेल के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नोडल अधिकारी डॉ. निशा चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने चारों ओर नशे से होने वाली घटनाओं पर नजर रखनी होगी। समाज पर ध्यान देना होगा और नशे से होेने वाली समस्याआंे की जानकारी देनी चाहिए। प्रतियोगिता मंे प्रथम स्थान पर प्रियांशी, द्वितीय स्थान पर रोनिका और तृतीय स्थान पर किरन पटवाल रही। इस अवसर पर डॉ. नीलम, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. मनीषा रावत, डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. बबलू कुमार का सहयोग रहा।

Related Posts

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सरकारी भूमि,सड़क,नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *