सीडीओ ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनांतर्गत सहयोग न करने वाले बैंको के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई तथा इन बैंको से जिला स्तर पर जमा सरकारी जमा को निकाल कर योजनाओं में सहयोग कर रहे बैंकों में जमा करायी जाने की जानकारी दी।

 हरिद्वार समाचार– मा0 उपाध्यक्ष (कैबीनेट मंत्री स्तर) राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड  शेरसिंह गढ़िया ने जिलाधिकारी हरिद्वार  सी रविशंकर, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बीस सूत्री कार्यों, टास्क फोर्स एवं फ्लैगशिप स्कीमों की समीक्षा की। अधिकारियांे ने भारत सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं, अमृत, शहरी विकास आजिविका मिशन, अटल आयुष्मान योजना, कौशल विकास योजना, पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन, जनधन, मुद्रा उरेडा की येाजनाओं के बारे में जनपद को मिले लक्ष्य व सापेक्ष प्रगति के बारे में जानकारी दी।
गढ़िया ने कहा कि विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिले में बनायी गयी टास्क फोर्स में नियुक्त अधिकारियों को अपनी प्रगति आख्या नियमानुसार देना है, जो भी अधिकारी निरीक्षण करते हैं, वह अभ्युक्ति काॅलम में अपनी अभियुक्ति अनिवार्य रूप से भरें। इस काॅलम को शून्य लिखकर रिक्त न छोडें। जिले की विकास योजनाओ के लक्ष्य प्राप्ति व योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए टास्क फोस की अभियुक्ति महत्वपूर्ण है।
उज्ज्वला, जनधन, मुद्रा आदि योजनाओं में लक्ष्य की प्रगति शत प्रतिशत प्राप्त कर ली गयी है। शेष योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति सीमा मार्च-अप्रैल है जिनको पूर्ण कर लिया जायेगा।
उपाध्यक्ष ने कोरोना काल के दौरान खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की। कोरोना काल के दौरान सरकारी मद से 38500 राशन किट वितरित की गयी। जबकि सामाजिक संस्थाओं व निजी सहयोग जिले में भोजन और खाद्यान वितरण कार्य व्यापक स्तर पर किये जाने की जानकारी अधिकारियों ने दी।
सीडीओ ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनांतर्गत सहयोग न करने वाले बैंको के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई तथा इन बैंको से जिला स्तर पर जमा सरकारी जमा को निकाल कर योजनाओं में सहयोग कर रहे बैंकों में जमा करायी जाने की जानकारी दी।
उपाध्यक्ष ने अटल आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन में प्रगति लाने, कौशल विकास योजना स्किल्ड युवाओं की कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये।
कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न रेखीय विभागों की योजनाओं को संकलित कर किसानों को लाभान्वित किया जाने की बात कही।
बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद र

Related Posts

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

वीकेंड/सोमवती अमावस्या स्नान पर्व (13, 14 एवं 15 जून 2026) हेतु हरिद्वार के लिए यातायात प्लान तैयार

  *हरिद्वार पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि वह प्रचलित यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें और व्यवस्थाओं को बनाने में हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *