विभिन्न एजेंसी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला

हरिद्वार : एम.एस.एम.ई. मंत्रालय की विभिन्न एजेन्सियों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पेन्टागन मॉल में स्थित जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र श्रीमती पल्लवी गुप्ता द्वारा सभी को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई कार्यशाला के अर्न्तगत एन.एस.आई.सी देहरादून से आये प्रबन्धक श्री कुणाल द्वारा एम.एस.एम.ई. मार्ट व अपनी विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। एन.पी.सी. भारत सरकार से आये निदेशक श्री आशुतोष द्वारा लीन कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई व जेड सार्टिफिकेशन हेतु एम. एस. एम. ई को जागरूक किया गया। एम.एस.एम.ई डी.एफ. ओ. के निदेशक श्री कड़पाल द्वारा एम.एस.एम.ई भारत सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। उद्योग निदेशालय देहरादून से आये सिडबी के प्रतिनिधि श्री उदित अग्रवाल के द्वारा सिडबी की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई कार्यशाला में हरिद्वार के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों व उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *