देहरादून, 22 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आज हरिद्वार का दौरा बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी आज बीते दिनों भारी बारिश के कारण प्रभावित आपदा ग्रस्त क्षेत्र लक्सर, खानपुर तथा मंगलौर का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसे बारिश के कारण आज स्थगित कर दिया गया है। अब कृषि मंत्री गणेश जोशी रविवार को प्रातः 11 बजे मंगलौर पहुचेंगे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र का मुआयना और प्रभावित किसानों से भी मुलाकात करेंगे।
वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण किया गया|
हरिद्वार दिनांक 14 जून 2026 को रामनगर के पास काली माता मंदिर के सामने, आर्य नगर, ज्वालापुर पर वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में…


