एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत

देहरादून, 20 जुलाई 2023
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज चमोली से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली हादसे में घायल हुये लोगों का हालचाल जाना। डा. रावत ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिये एम्स प्रशासन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिये तैयार है, साथ ही उन्होंने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।

एम्स ऋषिकेश पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिये हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। डा. रावत ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी हरसंभव मदद को तैयार है। इस दौरान उन्होंने एम्स निदेशक से ऑनलाइन बातचीत कर मरीजों के उपचार हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने घायलों के उपचार में जुटे चिकित्सकों से मिलकर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने की भी बात कही। डा. रावत ने बताया कि आज चमोली से 5 घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जबकि 6 घायलों को कल ही एम्स लाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि एम्स में घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बताया कि हासदे में घायल हुये सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं और शीघ्र ही वह स्वस्थ हो जायेंगे।

इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी मौजूद रहे।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय स्वास्थ्य मंत्री।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *