चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर महाराज ने दी बधाई

देहरादून। चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप ष्मेक इन इंडियाष् का यह मिशन कामयाब रहा है।
श्री महाराज ने कहा कि चन्द्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ ही अमेरिका चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चैथा ऐसा देश बन जाएगा जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह मेक इन इंडिया का एक सफलतम उदाहरण है।चन्द्रयान-3 के प्रक्षेपण से हम अन्य देशों के सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में स्थापित कर पाएंगे, जिसका आने वाले समय में हमें व्यवसायिक लाभ भी प्राप्त होगा।

Related Posts

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी

दिनांक: 16 अप्रैल 2026 नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान आज भी निरंतर जारी रहा। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *