कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मण्डी समिति की 36वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की

देहरादून

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड किसानों के हित में कार्य करता है जिसमें किसानों के लिए कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में दी जाने वाली सहायता राशि को 1.50 लाख रूपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक वैन कुमाऊं मण्डल में चल रही है तथा गढ़वाल मण्डल में भी एक वैन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि कृषकों में जागरूकता लाने के लिए एक नवीन योजना “कृषक उपहार योजना” को लागू किया जा रहा है जिसके लिए वर्ष 2023-24 में 10 लाख रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज को रखने के लिए तीन कोल्ड स्टोरेज का निर्माण आराकोट, विकासनगर तथा मंगलौर में बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि आराकोट में बनने वाले कोल्ड स्टोर के निर्माण में आ रही परेशानियों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नौगांव में मण्डी बनाने का कार्य अगले एक साल में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मण्डी समिति कार्यदायी संस्था के रूप में अन्य संस्थानों के कार्यों को भी करती है। इन कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक-एक स्थायी डिविजन कुमांऊ तथा गढ़वाल मण्डल में खोली जा रही हैं।

कृषि मंत्री ने मण्डियों की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मण्डी में सड़कों, पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालयों के सुधारीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों के साईन बोर्ड एक ही तरह के बनाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि मंत्री ने मण्डियों में सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि सभी फड़ों पर कुड़ेदान रखे जाएं तथा उचित कुडा प्रबन्धन की व्यवस्था की जाए।

इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेन्द्र कुमार चौधरी, सचिव वित्त अरुणेन्द्र सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

पंतद्वीप क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण

  *हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा-2026, कांवड़ मेला-2026 एवं कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को उप मेला अधिकारी श्री…

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *