तालाबों को निर्धारित पात्रता एवं मानकानुसार 29 वर्ष के लिए पट्टे पर आवंटित किये जाने हेतु दिनांक 30.01.2021 को प्रात 11ः00 बजे लेखपाल कक्ष तहसील रूड़की में पट्टा आवंटन शिविर का आयोजन किया जा रहा है-सहायक निदेशक मत्स्य हरिद्वार, श्री अनिल कुमार

   हरिद्वार समाचार– जनपद हरिद्वार के तहसील रूड़की अन्तर्गत परगना रूड़की के ग्राम- रतनपुर, भौरी, बेलड़ा, गोविन्दपुर, वाजिदपुर, गुम्मावाला, माजरी, बहादरपुर सैनी मु0 कान्हापुर मु0, परगना इकबालपुर के ग्राम माधोपुर हजरतपुर, रसूलपुर, सफरपुर, पनियाला चन्दापुर, कुमराडी, गदरजुड्डा, बसवाखेड़ी, सालियर, साल्हापुर, पुहाना, मुस्त0, खाताखेड़ी, परगना मंगलौर के ग्राम – झबीरन, जैतपुर, ठसका, थीथकी कवादपुर, मण्डावली, मन्नाखेड़ी, जटहेडी, लहबोली, नारसनखुर्द, गजरौला में अवस्थित  ग्राम समाज के तालाब जिनकी पट्टा अवधि पूर्ण हो चुकी है, ऐेसे तालाबों को निर्धारित पात्रता एवं मानकानुसार 29 वर्ष के लिए पट्टे पर आवंटित किये जाने हेतु दिनांक 30.01.2021 को प्रात 11ः00 बजे लेखपाल कक्ष तहसील रूड़की में पट्टा आवंटन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर तालाब आवंटित कराने के इच्छुक पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथि को नियत समय व स्थान पर शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं।
यह जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य हरिद्वार, श्री अनिल कुमार द्वारा दी गयी।

Related Posts

हरिद्वार में बिना वैध अभिकर्ता अनुज्ञप्ति के संचालित ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों के विरुद्ध परिवहन विभाग की सघन कार्यवाही

  *हरिद्वार 29 जून 2026* संभागीय प्रबंधन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में यात्रियों के हितों की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा…

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व ‘हरेला’ पर हरिद्वार जनपद में वृहद स्तर पर चलेगा पौधारोपण अभियान

  *हरिद्वार, 29 जून 2026* उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर आगामी 16 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद में व्यापक जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *