चंपावत में ठेकेदार ने की अधिकारी के साथ मारपीट

चंपावत। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय के पति ठेकेदार प्रकाश राय एक बार फिर चर्चा में। लोक निर्माण विभाग के एई ने जब कार्य की गुणवत्ता ठीक करने को कहा तो प्रकाश राय से सहा न गया और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एई के आवास में घुस गए। एई ने ठेकेदार राय पर उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एई ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र भेजकर राय के खिलाफ ठोस कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। लोनिवि एई शिवाकर चौरसिया ने प्रकाश राय पर उनके साथ मार पीट करने, अपनी पत्नी के पद का दुरुपयोग करने और राजनीतिक पहुंच का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।
जिलाधिकारी को लिखे पत्र में एई ने लिखा है कि वे इस समय लोक निर्माण विभाग लोहाघाट में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। वह चार जुलाई को पाटी ब्लॉक में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने गए थे। जहां उन्होंने ठेकेदार के साइट इंचार्ज को कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए थे। जिससे आक्रोशित होकर ठेकेदार प्रकाश राय रात करीब 9 बजे उनके आवासीय परिसर में अपनी कार से आए और उनके साथ गली गलौच करते हुए बुरी तरह से मारपीट करने लगे। एई ने सभी घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज होने की भी बात कही है।
एई शिवाकर ने जिलाधिकारी से जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और ठेकेदार प्रकाश राय पर कठोर कार्यवाही करने और उनसे अपनी व अपने परिवार को जान को खतरा जताते हुए स्वयं के लिए सुरक्षा को मांग की है, साथ ही ऐसी परिस्थितियों में कार्य किए जाने में असमर्थता जताई है।
जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी ने फोन करएसपी को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *