मुख्यमंत्री से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

 देहरादून -मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक बल दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में भी प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल से श्री राजेन्द्र सिंह मलिक, श्री अशोक बालियान, श्री सलवेन्द्र सिंह कलसी, श्री धर्मेन्द्र मलिक एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *