एचईसी संस्थान में ‘नशा मुक्ति दिवस‘ पर शपथ

हरीद्वार

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आज ‘नशा मुक्ति दिवस‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ‘नशा मुक्त उत्तराखण्ड‘ अभियान एवं ‘ड्र्ग फ्री देवभूमि‘ अभियान को सफल बनाने हेतु छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी गयी। सभी छात्र-छात्राओं ने एक साथ शपथ ली कि वह ‘जीवन में किसी भी प्रकार के तम्बाखु उत्पादों एवं नशीलें पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे, साथ ही अपने मित्रों को भी नशीले पदार्थों के सेवन को नहीं करने के लिये प्रेरित करेंगे‘। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं ने उपलब्ध लिंक पर ई-शपथ भी ली एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उनको ऑनलाईन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये।
इस कार्यक्रम में अर्पिता, अंजली, वैष्णवी धीमान, विवेक डोगरा, गरीमा, प्रियांजली आदि छात्र छात्रांये एवं डा0 तृप्ति अग्रवाल, डा0 शिवानी, डा0 सुशील कुमार, रितु मोदी, सुनीति त्यागी, समीक्षा, गौरव हटवाल आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

Related Posts

बिना पूर्ण अभिलेख आए वाहनों के प्रकरण में विभाग द्वारा समन्वय कर यात्रियों को सुरक्षित कराया गया रवाना

  *हरिद्वार 08 मई 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि कुछ समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यमों से चारधाम यात्रा हेतु आए वाहनों…

चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

  *हरिद्वार, 07 मई 2026* चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज स्वयं मौके पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *