जनपद में प्रभावी सर्विलांस के साथ ही निरन्तर जागरूकता

 देहरादून समाचार-जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की  रोकथाम एवं बचाव हेतु जनपद में प्रभावी सर्विलांस के साथ ही निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम सम्पादित किए जाने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सर्विलांस कार्य में तेजी लाई जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए। साथ ही जिन व्यक्तियों के कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सैम्पल प्राप्त किए जा रहे हैं उनकी स्वास्थ्य की स्थिति एवं आवागमन की गतिविधि की भी निगरानी की जाए। उन्होंने पोस्टर बैनर, स्टीकर, ग्राफिक्स डिजाईन के माध्यम से चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम को निरन्तर रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर चस्पा करने के साथ ही सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर पोस्टर /गैस सिलिंडरों पर स्टीकर एवं सभी पैट्रोल पम्पों एवं सार्वजनिक स्थानों बाजारों में जागरूकता के दृष्टिगत और अधिक जागरूकता सामग्री स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न स्टेक होल्डर्स, होटल, रेस्टोरंेट संचालकों, व्यापारियों के साथ निरन्तर सवांद बनाये रखते हुए उनके यहां कार्यरत कार्मिकों के साथ ही आने वाले आगन्तुकों को मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने हेतु व्यापारियों का सहयोग प्राप्त किया जाए।
जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 150 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 15644 हो गयी है, जिनमें कुल 13409 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में  1693.व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 1706 सैम्पल भेजे गये।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद  क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम कारगी चांचक रोड निकट डाॅ बंगाली देहरादून, ग्राम आरकेडियाग्रान्ट के माजरा श्यामपुर, आई0एच0एम0 गढी कैन्ट, लोअर नेहरूग्राम निकट हिम पुत्र गिम (नेहरूग्राम प्रा0स्वा0 केन्द्र), केशव रोड लक्ष्मण चैक, 232 गढी कैन्ट, सचिवालय कालोनी केदारपुरम, 87 नई बस्ती नदी रिस्पना वर्कशाप में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप उक्त  क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त क्षेत्रों का 14 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया। सर्विलांस के दौरान किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नही पाये गये तथा मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर उक्त 08 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त किया गया हैं  
जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 717 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 83619 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। आगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अन्तर्गत 42295 की सामुदायिक निगरानी की गई। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 104 व्यक्तियों के चालान किये गये। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 157 ली0 दूध वितरित किया गया।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

    कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

      *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *