मुख्य कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है

हरिद्वार : मुख्य कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है कि पी एम किसान सम्मान निधि के ऐसे पात्र कृषक जिनके द्वारा अभी तक ekyc नहीं कराया है साथ ही जिन कृषकों के भू अभिलेख / खसरा खतौनीं को पी एम किसान पोर्टल पर अपडेट नहीं कराया है । उक्त कार्यों हेतु जनपद में दो चरणों में दिनांक 13-15 जून 2023 तक एवम् 24-27 जून 2023 तक ग्राम सभा वार बैठक आयोजित कराई का जा रही है ।उक्त बैठक में 14 वी किस्त हेतु पी एम् किसान अन्तर्गत अवशेष रह गए कृषकों की eKYC, लैंड सीडिंग, बैंक खाते को आधार से सीड किए जाने की कार्यवाही की जाएगी ।

समस्त ऐसे पात्र कृषक बंधु जिनका पी एम किसान का eKYC लंबित है उनको eKYC कराया जाना अनिवार्य है जोकि जन सेवा केन्द्र / पी एम् किसान पोर्टल के माध्यम / पी एम् किसान ऐप के माध्यम से कराया जा सकता है | एक ऐप से वर्तमान में दस कृषकों का eKYC कराया जा सकता है |

जिन कृषक बंधु का बैंक खाता आधार से लिंक एवम् सीड नहीं है कृषक बंधु बैंक जाकर अपने बैंक खाते को आधार से सीड करा ले। इस हेतु पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित पोस्ट पेमेंट बैंक का का भी सहयोग लिया जा सकता है ।

यह समस्त ओपचारिकता पूर्ण होने के बाद ही कृषक बंधुवो को 14 वी किस्त का लाभ प्राप्त हो सकेगा ।

Related Posts

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *