सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया

हरिद्वार : जिला सेवायोजन अधिकारी अनूभा जैन ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से दिनांक 08.06.2023 को प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में AKUMS PHARMA में ट्रेनी पद के लिए, जिसकी शैक्षिक योग्यता B.Sc, M.SC, PHARMA (Chemistry/Biology) उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 23 से 26 वर्ष के मध्य हो, जिसमें पुरूष एवं महिलायें दोनों आवेदन कर सकते है। ऑटोमोबाईल क्षेत्र की एक अग्रणी कम्पनी में अप्रेन्टिस के लिए केवल महिलायें पात्र है तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के मध्य हो, प्रतिभाग कर सकते है। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह रूपये 10,000-15,000 के मध्य वेतन देय होगा । रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी का पंजीकरण नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (NCS) www.ncs.gov.in पर होना अनिवार्य है, जिसके लिए किसी भी कार्यदिवस में आकर कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *