देहरादून -मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्रछात्राओं को जूट के बैग भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य के चार जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल में 5050 किमी के साईकिल ट्रैक बनाये जायेंगे एवं 09 जनपदों में यथा संभव साईकिल ट्रैक बनाये जायेंगे। राज्य में सिं्प्रग व रिवर रिजुवनेशन बोर्ड बनाया जायेगा। सभी 13 जनपदों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली एकएक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जनपदों में पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित जन जागरूकता अभियान चलाये जाए और इस दिशा में विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के लिए जन सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी को ध्यान देना होगा। वैश्विक तापमान में वृद्धि एवं जल स्तर का नीचे जाना सभी के लिए चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र वनों से आच्छादित है, वनों के संरक्षण के लिए हमें इससे होने वा
श्रमिकों की ज्वलंत माँगों के त्वरित समाधान हेतु बीएमकेपी इंटक ने भरी हुँकार
हरिद्वार बीएचईएल कम्पनी को विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्राप्त हुए शानदार लाभ एवं टर्नओवर के बावजूद श्रमिकों को दिये जाने वाले पी.पी.पी. ( प्लांट परफॉर्मेंस पेमेंट )…


