ट्रैक्टर ट्रौली चोरी की झूठी सूचना देना पडा मंहगा, खनन सामग्री से भरी टैक्टर ट्राली सीज

लक्सर. हरीद्वार

दिनांक 31-05-2023 की सुबह 4.30 नदीम पुत्र मुस्कीम निवासी नेहन्दपुर लक्सर द्वारा 112 में सूचना दी गई कि सुल्तानपुर टाईल्स फैक्ट्री में खडा उसका ट्रैक्टर व ट्राली किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि अधिकारी उ0नि0 मनोज नौटियाल द्वारा मौके पर पंहुचकर शिकायतकर्ता से पूछताछ की गयी।

संतोषजनक उत्तर न मिलने पर गहनता से पूछने पर शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि वह अपने ट्रैक्टर ट्राली में गंगा नदी से रेत (अवैध खनन) भरकर गांवो के लिंक मार्ग से होते हुए पथरी की तरफ जा रहा था कि सुल्तानपुर कस्बे में पुलिस गश्त को आता देख अपने ट्रैक्टर ट्राली को टाईल्स फैक्ट्री में छिपाया तथा वापस आने पर टैक्टर ट्राली का मौके पर न मिलना बताया।

आस पास के लोगो एवं टाईल्स फैक्ट्री के रात्रि कर्मचारियो से पूछताछ की गयी तो जानकारी प्राप्त हुई कि शिकायतकर्ता नदीम के पार्टनर आशू द्वारा उक्त ट्रैक्टर ट्राली को मौका पाकर टाईल्स फैक्ट्री से हटा कर खेतो की तरफ छिपा दिया था जिसकी जानकारी शिकायतकर्ता को उसके पार्टनर द्वारा जल्दबाजी में नहीं दी गयी।

शिकायतकर्ता एवं उसके पार्टनर आशू द्वारा अवैध खनन से भरे टैक्टर ट्राली को मुख्य मार्गों से ना लाकर गांवों के लिंक मार्ग लाया जा रहा था किन्तु गश्त करते हुए पुलिस कर्म0 गण से बचने के लिए टैक्टर ट्राली को छिपाया गया। टैक्ट्रर ट्राली को बरामद कर अवैध खनन में सीज किया गया एवं शिकायतकर्ता के विरुद्ध चोरी की झूठी सूचना देने पर पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*बरामद*
टैक्ट्रर महिन्द्रा अर्जुन 595 व ट्राली (अवैध खनन सामग्री से भरी)

*पुलिस टीम*
उ0नि0 मनोज नौटियाल (चौकी प्रभारी सुल्तानपुर)
कां0 अनिल
कां0 महेन्द्र

Related Posts

03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा*

बहादराबाद हरीद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने…

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *