गंगा दशहरा के अवसर पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा घाट और शौचालयों का निरीक्षण किया।

हरिद्वार – गंगा दशहरा के अवसर पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा घाट और शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई के संबंध में मुख्य नगर आयुक्त को निर्देशित किया।
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल विष्णुघाट पहुंचे, यहाँ गंगा घाटों के संबंध में उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त से सफाई की स्थिति जानी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो बार गंगा घाटों पर सफाई की जाती है। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्देश दिये कि प्रतिदिन तीन बार सफाई कराई जाए l
इसके बाद मंत्री डॉ अग्रवाल ने शौचालयों का भी निरीक्षण किया तथा साफ सफाई के स्पष्ट रूप से निर्देश दिये।
इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू कराए गए स्मार्ट शौचालयों की भी स्थिति जानी।
इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, पार्षद अनुज सिंह, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, डॉक्टर विशाल गर्ग आदि उपस्थित थे l

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *