उपवा अध्यक्षा एवं एसपी क्राइम के सम्मुख फन रेस में बच्चों ने दिखाया दमखम

हरीद्वार

कल दिनांक 25.05.2023 की देर शाम पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित बहुउद्देशीय हॉल में पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्राइमरी विंग के बच्चो का स्पोर्ट्स डे और पिछले सत्र के शैक्षिक व विभिन्न गैर शैक्षिक गतिविधि, प्रतियोगिताओ का पारितोषक समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

दर्शकों/अभिभावकों से खचाखच भरे हॉल में आयोजित कार्यकम की मुख्य अतिथि जिला उपवा अध्यक्षा श्रीमती दीपाली सिंह, SP क्राइम श्रीमती रेखा यादव, CO ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करने के पश्चात विजेता छात्रों को सार्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विभिन्न कक्षाओं के छोटे छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर विभिन्न फन रेस जैसे फ्रॉग रेस, रेडी टू गो स्कूल रेस, कार्ड बोर्ड रेस, पिरामिड़ मेकिंग रेस और डांस में कुशलता दिखाकर जनता का मन मोहा। बच्चों का प्रदर्शन देख दर्शक व अभिभावक भी उत्साहित दिखाई दिए।

जनपद उपवा अध्यक्षा श्रीमती दीपाली सिंह ने सभी विजेता बच्चो को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। SP क्राइम श्रीमती रेखा यादव ने सभी बच्चो को स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ खेल और अन्य गतिविधि/प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने की सलाह दी। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल द्वारा सभी छात्र छात्राओं को कई उदाहरण देते हुए शिक्षा के साथ साथ खेल का महत्व भी बताया।

मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित जन द्वारा प्रधानाचार्य ममता तोमर के कुशल प्रबंधन एवं स्कूल स्टाफ को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *