स्वर्गीय चन्दन राम दास के आवास पर पहुंचकर महाराज ने संवेदना व्यक्त की

बागेश्वर। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी रहे कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक स्वर्गीय चन्दन राम दास के आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी रहे कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक स्वर्गीय चन्दन राम दास के मोहल्ला बनखोल, भागीरथी दुर्ग, बाजार वार्ड स्थित आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने उनकी पत्नी श्रीमती पार्वती दास एवं पुत्र गौरव दास को सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
श्री महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधायक रहे स्वर्गीय चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे। उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है। उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।
निशीथ सकलानी

Related Posts

तहसील रुड़की में सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण

  *हरिद्वार 21 अप्रैल 2026* तहसील परिसर रुड़की में किये गये सौन्दर्यकरण एवं पेंटिंग कार्यों का परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया लोकार्पण इस अवसर पर…

यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक अभिनव पहल

  *हरिद्वार 20 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक अभिनव पहल के अंतर्गत यात्रा सुरक्षा किट का वितरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *