खेत में सिंचाई को लेकर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी

मंगलौर. हरीद्वार

दिनांक 25/04/23 को कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत ग्राम थीथकी पर दो पक्षों में खेत में सिंचाई को लेकर विवाद होने पर गोली चलने से 03 लोग घायल हो गए थे। जिस संबंध में कोतवाली मंगलौर पर अभियुक्त यशपाल व अन्य के विरुद्ध धारा 307, 147, 149 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 04 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम को ग्राम थिथकी से घटना में शामिल 01और आरोपी मोंटी को घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर कारतूस के साथ दबोचने में सफलता हासिल हुई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
मोंटी पुत्र स्व0 शीशपाल निवासी ग्राम थिथकी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार

*बरामद माल*
घटना मे प्रयुक्त तमंचा 315 बोर व कारतूस

*पुलिस टीम*
1- SSI प्रमोद कुमार
2- हे0 कानि0 अशोक मलिक
3- कानि0 अरविन्द
4- कानि0 राजेश देवरानी

Related Posts

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *