जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है,

देहरादून– जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम,  पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज टीमों द्वारा घंटाघर से सहारनपुर चैक, बल्लुपुर से घंटाघर,सर्वे चैक से डीआरडीओ, आईएसबीटी से बल्लुपुर (जीएमएस रोड) तथा दिलाराम से ओल्ड राजपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
पांचो टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में  45 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 89 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 107600 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 73 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 36500 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा धनराशि रू0 90 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 125500 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देशन में विगत 20 दिवसों से शहर में अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही गतिमान है। अभियान में नगर निगम, यातायात पुलिस, जिला प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त 5 टीमें द्वारा चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने टीमो निर्देश दिए है कि मुख्य सड़क, जंक्शन एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर गतिमान रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है, कुछ स्थानों पर फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के बाद भी कुछ लोगों द्वारा दुबारा से फुटपाथ पर सामान लगाया जा रहा है, जिस पर टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की नियिमत कार्यवाही गतिमान है।  पहले यही प्रयास है कि फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त रहे तथा लोग स्वंय ही अपना सामान हटा लें, यदि अतिक्रमण हटाने के बाद भी बार-2 फुटपाथ व सड़क अतिक्रमण किये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।  

Related Posts

महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने रक्षा बंधन पर राखियों की बिक्री से अर्जित किए 07 लाख 15 हजार रुपये

    *हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) संजय सक्सेना ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में…

जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को मिलेगा बढ़ावा

हरिद्वार जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान (HRDI) की हरिद्वार इकाई, विकास भवन रोशनाबाद द्वारा किसानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *