एचईसी संस्थान में विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

हरीद्वार

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में आज विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गैस्ट लैक्चर के लिये डा0 प्रविन्द्र कुमार को संस्थान में आमंत्रित किया गया। डा0 प्रविन्द्र ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा सतम्भ माना जाता है क्योंकि यह लोगों के विचारों को प्रभावित या परिवर्तित करने में अहम भुमिका निभाता है लेकिन यह ध्यान रखने की भी जरूरत है कि पत्रकारिता निष्पक्ष रहे। डन्होंने बताया कि हर साल 3 मई को पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, भारत में प्रैस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान की अनुच्छेत 19 में भारतीयों को दी गयी अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है। उन्होंने बताया कि विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रैस यानी मीडिया की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है साथ ही यह दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाये रखने और उसका सम्मान करने व प्रतिबद्धता की बात भी करता है।
संस्थान के डायरेक्टर डा0 प्रशांत गौरव ने कहा कि लोकतंत्र के मुल्यों की सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है इसीलिए विश्व के तमाम देशों की सरकारों को पत्रकारिता से जुडे लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिये। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की छात्रा नीकिता मौर्य व ईशा खुराना ने किया।
इस अवसर पर डा0 तृप्ति अग्रवाल, डा0 सुशील कुमार, सुनिती त्यागी, रितु मोदी, वन्दना, डा0 शिवानी, मेहुल आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

  *हरिद्वार, 20 मार्च 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार…

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

  *हरिद्वार 20 मार्च 2026* राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *