संपति हड़पने की नियत से वृद्ध महिला पर आत्मघाती हमला करने वाले 02 आरोपी दबोचे

बहादराबाद. हरीद्वार
बहादराबाद थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुस्तफाबाद में एक 65 वर्षीय विधवा महिला रहमतुन्नी पुत्री जफरा अकेले रहती है जिसकी कोई संतान नहीं हैं जिसके पर 11 बीघा जमीन है उसके दूर के रिश्तेदार रईस पुत्र करामात, शौकीन पुत्र रईस व तोसीफ पुत्र रईस के द्वारा विगत वर्ष उक्त वृद्धा की भूमि पर कब्जा करने की नियत से फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया गया था व मकान हड़पने की नियत से मकान का सामान गायब कर बेचने का प्रयास किया था। जिस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

दिनांक 24/04/23 को उक्त अभियुक्तों के द्वारा वृद्धा महिला को जान से मारने की नियत से हमला किया गया उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त रईस व तोसीफ़ को दबोच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त शौकीन की तलाश जारी है।

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में हरिद्वार पुलिस लगातार मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही कर…

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *